उत्तर प्रदेश

राज्यपाल से भारतीय प्रशासनिक सेवा 2023 बैच के परिवीक्षाधीन 16 प्रशिक्षु अधिकारियों ने की मुलाकात

प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से आज राजभवन में भारतीय प्रशासनिक सेवा 2023 बैच के परिवीक्षाधीन 16 प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात की।

राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद कर उन्हें कर्तव्य बोध के लिए प्रोत्साहित किया व जन शिकायतों के युक्तियुक्त निस्तारण के निर्देश दिए।

राज्यपाल ने उपस्थित अधिकारियों से गांव भ्रमण, महिलाओं बेटियों की स्थिति, प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति देखकर उसमे आवश्यक सुधार हेतु भी निर्देशित दिया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा किसी भी योजना हेतु स्वीकृत अनुदान का समुचित उपयोग करें।

राज्यपाल ने  अधिकारीगणों को सलाह देते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार कार्य करें व हमेशा अपना सर्वोत्तम करने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल जनपद या तहसीलों में एक भी बच्चा विद्यालय में नामांकन से वंचित

न हो इस बात का विशेष प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि अच्छे कार्यों से प्रेरित होकर प्रभावी ढंग से कार्य करें, किसी भी कार्य हेतु निर्धारित नियमों का गहराई से अध्ययन कर संबंधित फाइलों को पढ़ें तथा सक्रियता से कार्य करें।

राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता के प्रतिनिधि के तौर पर जनता के साथ जुड़कर कार्य करें, किसी भी प्रकार का भेदभाव ना करें। उन्होंने कहा कि जनपदों में दसवीं कक्षा से ऊपर के बच्चों को जेल व वृद्धाश्रम का भ्रमण कराएं,

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777