बीजिंग। चीन के दक्षिणी भाग में आये भीषण तूफान ‘हातो’ की वजह से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 150 अन्य लोग घायल हुए हैं। पिछले 53 साल में देश के दक्षिणी भाग को प्रभावित करने वाला यह सबसे भीषण तूफान है। कभी पुर्तगाल के नियंत्रण में रहे मकाओ में पिछले 24 घंटे के बिजली आपूर्ति बाधित है। यहां बुधवार रात तूफान के कारण आठ लोगों की मौत हो गई थी। स्थानीय मौसम विज्ञान ब्यूरो ने बताया कि तूफान ‘हातो’ के बुधवार को यहां पहुंचने से पर्ल नदी के मुहाने तक 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं और नजदीकी क्षेत्रों में भारी बारिश हुई।
‘साउथ चीन मॉर्निंग पोस्ट’ की खबर के अनुसार कम से कम 150 लोग घायल हुए हैं। मकाओ के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, तूफान तेजी से मकाओ की ओर बढ़ा और तेज हवाओं के कारण एक दीवार गिर गई जिससे एक पुरूष की मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति की मौत 11वीं मंजिल से नीचे गिरने पर हुई और तीसरे व्यक्ति की मौत एक ट्रक से कुचल कर हुई। मुख्य कार्यकारी फर्नांडो चुई साई-ऑन ने बताया कि मकाओ में पिछले 53 साल में आया यह सबसे शक्तिशाली तूफान है और इसका शहर पर काफी गंभीर प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने मृतकों के परिवार वालों के प्रति संवेदना जाहिर की और तूफान प्रभावितों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की।
रिपोर्ट के अनुसार चुई ने कहा, ”सरकार पानी और बिजली सेवाओं को बहाल करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है ताकि मकाओ की जनता जल्द से जल्द अपने सामान्य दिनचर्या में लौट सके।’’ आर्थिक राजधानी हांगकांग में तूफानी हवाओं तथा भारी बारिश के कारण 120 से अधिक लोग घायल हो गए। गुआंगदोंग प्रांत में चार लोगों की मौत हो गई और एक लापता है। सरकार ने 26,817 लोगों अस्थायी आश्रयों में स्थानांतरित किया गया है। करीब 664 हेक्टेयर कृषि भूमि क्षतिग्रस्त हो गई है। भूस्खलन, बाढ़ और अन्य भूवैज्ञानिक आपदाओं के लिए चेतावनी जारी कर दी गई है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।
पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर किया स्वागत, बस दो घंटे दिल्ली में रुकेंगे अल नाह्यान
3 weeks ago
इंदौर में दूषित पेयजल से 13 लोगों के दम तोड़ने का दावा, प्रशासन ने की चार मौतों की पुष्टि
4 weeks ago
सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी
December 22, 2025
प्राप्त की गई डिग्री केवल शैक्षणिक उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज के प्रति नैतिक दायित्व का प्रतीक है : केजीएमयू के 21वां दीक्षांत समारोह में बोलीं आनन्दी बेन पटेल
December 13, 2025
AYUSH उद्योग को बढ़ावा देने के लिए नई योजना लाएगी उप्र सरकार
December 9, 2025
EVM के बजाय मतपत्रों से हो चुनाव, बोले अखिलेश यादव- चुनाव सुधार तभी होगा, जब निर्वाचन आयोग निष्पक्ष होगा
December 4, 2025
देश में पहली बार होगी अनूठी कथा… पर्यावरण, स्वदेशी, परिवार होगा विषय
November 30, 2025
बाराबंकी में डीएम के परिश्रम से सफलता की ओर SIR अभियान
November 27, 2025
हम एक दूसरे पर भरोसा करते रहेंगे, एक दूसरे के लिए लड़ेंगे और मजबूत होंगे: Shubman Gill
November 20, 2025
रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर धूमधाम से मना उत्सव, खो-खो फाइनल में क्रिश्चियन कॉलेज ने मारी बाजी