मनोरंजन

10 साल अकेले रहने के बाद कनिका कपूर ने की शादी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

कनिका कपूर इसी महीने शादी के बंधन में बंधी हैं। काफी समय तक कनिका ने अपनी लाइफ में गौतम की मौजूदगी की बात सभी से छिपाकर रखी थी। हालांकि फिर कनिका ने खुद शादी की फोटोज शेयर कर फैंस को गौतम से मिलवाया है। जो अब उनके पति हैं। अब शादी के बाद कनिका ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी बातें शेयर की हैं।

उन्होंने बताया कि कबसे वह और गौतम एक-दूसरे को जानते हैं। कब दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ और किसने सबसे पहले शादी की बात की। इसके साथ ही कनिका ने ये भी बताया कि शादी को लेकर उनके तीनों बच्चों का कैसा रिएक्शन था।

कनिका ने एंटरटेनमेंट टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, गौतम और मैं 15 साल से दोस्त हैं। उनका हमेशा मुझे सपोर्ट मिला है। हम बेस्टफ्रेंड्स हैं जो हमेशा एक-दूसरे से सारी बातें शयर करते। गौतम ने हमेशा मुझे एक्सेप्ट किया मैं जैसी हूं। उन्होंने मुझे साल भर पहले प्रपोज किया और मैं सरप्राइज थी।

क्योंकि मुझे नहीं पता था कि हमारी शादी कभी होगी। अब क्योंकि मेरा तलाक हुआ था। और मेरे 3 बच्चे थे तो मुझे लगा कि पता नहीं गौतम या उनका परिवार मुझे एक्सेप्ट करेगा या नहीं। लेकिन मैं गलत थी।

गौतम ने किया हमेशा सपोर्ट
कनिका ने आगे कहा, ‘वह हमेशा मुझे सपोर्ट करते हैं। मुझे जब भी स्ट्रेस होता तो मैं उनसे बात करती हूं। वह उनमे से हैं जिन्होंने मेरा गाना बेबी डॉल लंदन में उस समय सुना जब इसकी शुरुआत ही हो रही थी। गौतम का बतौर दोस्त हमेशा मुझे सपोर्ट मिला और ये बात मुझे उनकी इतनी भा गई कि मैंने ही उन्हें शादी के लिए कहा वो भी एक बार नहीं 2 बार।

कनिका ने की थी शादी की बात
‘पहली बार मैंने उनसे साल 2014 में पूछा था जब बेबी डॉल गाना रिलीज हुआ था। हालांकि वह उस वक्त यकीन ही नहीं कर पाए क्योंकि उन्हें लगा कि मैं मजाक कर रही हूं। लेकिन फिर मैंने उनसे साल 2020 में दोबारा पूछा और फिर समझे कि मैं सीरियस हूं।

बस फिर हमारी लव स्टोरी की शुरुआत हुई और फिर पिछले साल अगस्त में उन्होंने मुझे प्रपोज किया। पिछल 10 सालों से मैं अकेली थी। मैं खुश हूं कि मैं अब मैरिड हूं। एक आर्टिस्ट होने के नाते मेरे आस-पास कई लोग होते हैं। लेकिन काम से बाद मैं अकेली हो जाती थी।

बच्चों का रिएक्शन
शादी को लेकर बच्चों का क्या रिएक्शन था। इस पर कनिका कपूर ने कहा, ‘ये झूठ होगा अगर मैं कहूंगी कि वह थोड़े परेशान नहीं थे। मुझे याद है कि शादी से कुछ दिनों पहले मेरी छोटी बेटी ने मुझसे कहा कि अब हम आपको दूर भेज रहे हैं। मैं उसकी बात सुनकर हैरान थी फिर मैंने उसे कहा कि सिर्फ मैं नहीं बल्कि हम सब गौतम से शादी कर रहे हैं।

क्योंकि तुम सब मेरा पार्ट हो। इसके बाद वह भी इसे समझे और वे बहुत खुश हैं मेरी लाइफ में इन मोमेंट्स को देखकर। गौतम और उनका परिवार बहुत अच्छा है। उन्होंने ना सिर्फ मेरा बल्कि मेरे बच्चों और मेरे पैंट्स का भी अपनी लाइफ में स्वागत किया है।

 

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button