खेल-खिलाड़ी

हार के बाद कोहली ने जीता दिल, विलियमसन को गले लगाकर दी बधाई

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पहले संस्करण का अंत न्यूजीलैंड की जीत के साथ हुआ। केन विलियमसन की अगुवाई में कीवी टीम ने भारत को चित करते हुए पहला आईसीसी का खिताब अपने नाम किया। न्यूजीलैंड की जीत के बाद कप्तान केन विलियमसन को लेकर सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट होने लगे। कुछ पोस्ट ऐसे रहे जिसमें मायूस चहरे के साथ केन विलियमसन खड़े हुए थे।

यह तस्वीरें वर्ल्ड कप 2015 और 2019 की थी। इन दोनों ही वर्ल्ड कप में विलियमसन न्यूजीलैंड की टीम का हिस्सा थे और दोनों ही बार कीवी टीम को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। इस पोस्ट में एक तस्वीर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 जीतने के बाद की भी थी जिसमें एक खूबसूरत मुस्कान के साथ विलियमसन नजर आ रहे हैं। इन सभी पोस्ट को देखने के बाद केन विलियमसन के लिए हर किसी का सम्मान काफी बढ़ गया है।

मगर दूसरी तरफ भारतीय कप्तान विराट कोहली को लेकर नकारात्मक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। कई फैन्स उन्हें चोकर कह कर पुकार रहे है। तो वहीं कई उन्हें कप्तानी से हटानी की भी बात कर रहे हैं। यह बात समझ के परे है जब दूसरी टीम का कप्तान लगातार हारता है तो भारतीय फैन्स के दिलों में उसके लिए दया और सहानुभूति देखने को मिलती है। वहीं जब अपना कप्तान हारता है तो उसके प्रति आक्रोश देखने को मिलता है।

2007/08 अंडर 19 से विराट कोहली और केन विलियमसन के करियर ने उड़ान भारना शुरू की थी। इस टूर्नामेंट में विराट कोहली ने जहां भारत को चैंपियन बनाया था। वहीं केन विलियमसन की अगुवाई वाली कीवी टीम को सेमीफाइनल में भारत के हाथों ही हार का सामना करना पड़ा था। इस टूर्नामेंट में यह दोनों ही खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे थे। जिस वजह से जल्द ही इन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाने को मिला।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button