मनोरंजन

स्कैम 1992 फेम प्रतीक गांधी की फिल्म रावण लीला 1 अक्टूबर को होगी रिलीज

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुंबई – वेब सीरीज स्कैम 1992 – द हर्षद मेहता स्टोरी के जरिए लोकप्रियता हासिल करने वाले अभिनेता प्रतीक गांधी ने मंगलवार को घोषणा की कि बतौर मुख्य अदाकार उनकी पहली हिंदी फीचर फिल्म रावण लीला (भवई) एक अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म गुजरात की लोकप्रिय लोक नाट्य कला भवई की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

फिल्म का निर्देशन हार्दिक गज्जर कर रहे हैं जबकि इसकी पटकथा श्रेयस अनिल लोलेकर ने लिखी है। गुजराती रंगमंच की दुनिया में चर्चित कलाकार प्रतीक ने सोशल मीडिया ऐप्प इंस्टाग्राम पर फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा की। प्रतीक ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, रावण लीला (भवई) एक अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 41 वर्षीय अभिनेता फिल्म में रावण की भूमिका में दिखाई देंगे।

प्रतीक इससे पहले हिंदी फिल्म लवयात्री और मित्रों के अलावा बे यार तथा राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रॉन्ग साइड राजू जैसी गुजराती फिल्मों में भी अभिनय कर चुके हैं।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button