उत्तर प्रदेशभारतराष्ट्रीय

सीएम योगी ने अखिलेश यादव को खुद किया फोन,और दी जन्‍मदिन की बधाई

पूर्व मुख्‍यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव आज यानी एक जुलाई को अपना 48 वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। इस उपलक्ष्‍य में सपा नेता और कार्यकर्ता कल से ही जगह-जगह केक काटकर खुशी का इजहार कर रहे है। और मंदिरों में पूजा-पाठ कर उनकी लम्‍बी आयु की दुआ मांग रहे हैं। इस खास मौके पर सीएम योगी ने भी खुद अखिलेश यादव को फोन किया। उन्‍होंने सपा मुखिया को जन्‍मदिन की बधाई दी।

गौरतलब है कि इस समय भाजपा, समाजवादी पार्टी, बसपा, कांग्रेस और अन्‍य सभी राजनीतिक दल अगले साल उत्‍तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटे हैं। चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे है। वैसे-वैसे नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। लेकिन राजनीतिक हालात चाहे जैसे हों प्रदेश के इन दो मुख्‍यमंत्रियों के बीच जन्‍मदिन पर शुभकामनाओं और बधाइयों का आदान-प्रदान होता रहा है। देश की राजनीति की यही खूबसूरती है कि यहां मतभेद जरूर होते है। लेकिन मनभेद नहीं होते। इसके पहले पांच जून को जब सीएम योगी का 49 वां जन्‍मदिन पड़ा था तब अखिलेश यादव ने भी उन्‍हें फोन कर बधाई दी थी और उनकी लंबी उम्र की कामना की थी।उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई।

जन्‍मदिन की पूर्व संध्‍या पर सपाइयों ने काटा केक
अखिलेश यादव के 48में जन्मदिन की पूर्व संध्या पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटा। कार्यकर्ता इस मौके को 2022 संकल्प दिवस के रूप में मना रहे हैं। गरीबों में फल, सेटिनाइजर और मास्क वितरण कर वे पार्टी मुखिया की लम्‍बी उम्र की दुआ मांग रहे हैं।

हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना
उधर, बुधवार को लखनऊ के हजरतगंज स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में भी अखिलेश यादव के जन्‍मदिन के उपलक्ष्‍य में कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना की। उन्‍होंने पूर्व मुख्‍यमंत्री के दीर्घायु होने और 2022 के विधानसभा चुनाव में सफलता के लिए प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777