उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

सीएम योगी करेंगे महाभियान का शुभारंभ, 20 लाख महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस कनेक्शन

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ – उज्ज्वला 2.0 योजना में उन प्रवासी मजदूरों के लिए विशेष प्रावधान किया गया है। जो पहले पते के प्रमाण के अभाव में इस लाभ से वंचित रह गए थे। इससे पहले, बीते 10 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में उज्जवला 2.0 की शुरुआत की थी। चूल्हे के धुएं से मुक्ति के महाभियान ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ के दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 20 लाख महिलाओं की जिंदगी रोशन होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को राज्य में उज्ज्वला 2.0 का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं से बातचीत भी करेंगे।

उज्ज्वला 2.0 योजना में उन प्रवासी मजदूरों के लिए विशेष प्रावधान किया गया है। जो पहले पते के प्रमाण के अभाव में इस लाभ से वंचित रह गए थे। इससे पहले, बीते 10 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में उज्जवला 2.0 की शुरुआत की थी। उज्जवला योजना 1.0 के अंतर्गत प्रदेश में 01 करोड़ 47 लाख एलपीजी कनेक्शन दिए गए है। जो कि सम्पूर्ण देश में सर्वाधिक मुफ्त एलपीजी कनेक्शन है।

अब इसी को आगे बढ़ाते हुए उज्जवला 2.0 के तहत 20 लाख नई लाभार्थियों को एलपीजी कनेक्शन मिलेगा। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सरकार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के लिए घरेलू रसोई गैस यानी एलपीजी कनेक्श मुहैया करती है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सहयोग से यह योजना चलाई जा रही है।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button