राष्ट्रीय

सीएम केजरीवाल ने CAG रिपोर्ट पर कहा, यह आप सरकार की ईमानदारी का सबसे बड़ा सबूत

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

नयी दिल्ली – मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कैग की दिल्ली सरकार को लाभ में बताने वाली एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बुधवार को कहा कि आंकड़े ‘‘उसकी ईमानदारी का सबसे बड़ा सबूत’’ हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) की ईमानदारी ने विरोधियों की नींद उड़ा दी है।

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की मंगलवार को विधानसभा में रखी रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली सरकार के पास 2015-16 से 2019-20 तक अतिरिक्त राजस्व था।

हालांकि, उसने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार राजस्व अधिशेष इसलिए बनाए रख पायी क्योंकि उसके कर्मचारियों की पेंशन का खर्च केंद्र सरकार वहन करती है और दिल्ली पुलिस का खर्च केंद्रीय गृह मंत्रालय उठाता है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘यह कैग की रिपोर्ट है। इन्होंने कहा है कि दिल्ली में जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, तब से दिल्ली सरकार फायदे में चल रही है। यह आप सरकार की ईमानदारी का सबसे बड़ा सबूत है। इसी ईमानदारी ने हमारे विरोधियों की नींद उड़ा रखी है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button