राष्ट्रीय

सिद्धू ने इमरान खान को बताया बड़ा भाई, बीजेपी का तंज- राहुल गांधी और प्रियंका ने अनुभवी अमरिंदर पर पाकिस्तान के प्यारे सिद्धू को चुना

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू आज गुरुद्वारा करतारपुर साहिब मत्था टेकने पहुंचे। जिसके बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इसको लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चहेते नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अपना ‘बड़ा भाई’ कहते है। आईटी सेल के प्रमुख ने आगे कहा, पिछली बार उन्होंने पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल बाजवा को गले लगाया था। उनकी जमकर तारीफ की थी। उन्होंने इस मुद्दे पर तंज कसते हुए कहा, क्या यह कोई आश्चर्य की बात है कि गांधी भाई-बहनों ने अनुभवी अमरिंदर सिंह पर सिद्धू को चुना।

करतारपुर पहुंचे सिद्धू का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया है जिसमें पाकिस्तानी अधिकारियों को उनका स्वागत करते हुए देखा जा सकता है। सिद्धू ने इस दौरान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर कहा कि वह उनके बड़े भाई है। और उन्हें इमरान खान से बहुत प्यार मिला है। वीडियो में करतारपुर पहुंचे सिद्धू पर पाकिस्तानी अधिकारियों ने फूल बरसाए।

फूलों की माला पहनाकर किया गया स्वागत
करतारपुर के सीईओ ने सिद्धू का स्वागत करते हुए उन्हें फूलों की माला पहनाई. उन्होंने कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री इमरान खान की ओर से आपका स्वागत करता हूं.’ इस पर सिद्धू ने कहा, मैं आपका बहुत आभारी हूं. इमरान खान मेरा बड़ा भाई है। उसने मुझे बहुत प्यार दिया है। पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सिद्धू पहले भी पाकिस्तान जाकर विवादों में घिर चुके हैं। पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल बाजवा के गले लगने के चलते उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था।

बाजवा के गले लगे थे सिद्धू
साल 2018 में सिद्धू इस्लामाबाद में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। समारोह के दौरान सिद्धू पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से गले मिलते नजर आए थे। सिद्धू संग बाजवा की इस तस्वीर के चलते उन्हें देश में आक्रोश का सामना करना पड़ा था। यही नहीं, समारोह के दौरान सिद्धू को पाक अधिकृत कश्मीर के राष्ट्रपति मसूद खान के पास भी बिठाया गया था।

लगाया पाकिस्तान जीवे’ का नारा
पाकिस्तान दौरे पर सिद्धू ने कहा था कि वह दिलों को जोड़ने के लिए आए है। लाहौर में सिद्धू ने कहा था। ‘मैं अपने मित्र (इमरान) के आमंत्रण पर पाकिस्तान आया हूं। यह बहुत खास क्षण है। उन्होंने कहा, ‘खिलाड़ी और कलाकार दूरियां (देशों के बीच) मिटा देते है। यहां पाकिस्तानी लोगों के लिए प्यार का संदेश लेकर आया हूं। सिद्धू ने ‘हिंदुस्तान जीवे, पाकिस्तान जीवे!’ का भी नारा लगाया था।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button