फ्लैश न्यूजमनोरंजन

सारा अली खान पहुंची कामाख्य देवी मंदिर, सोशल मीडिया यूजर्स ने याद दिलाया धर्म

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। और इस वजह से वह सुर्खियों में बनी रहती हैं। सारा अली खान अपनी फिटनेस की वजह से भी खूब चर्चा बटोरती हैं। अभिनेत्री इन दिनों वीरांगना फिल्म की शूटिंग के लिए असम में हैं।

ऐसे में सारा असम के धार्मिक स्थलों की सैर करने में भी लगी हुई हैं। इसी बीच अभिनेत्री रविवार को कामाख्या देवी मंदिर पहुंचीं। कामाख्या देवी के दर्शन करने के बाद सारा ने अपनी कुछ फोटोज अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। सारा की यह फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

कामाख्या देवी के दर्शन के लिए सारा की ट्रोलिंग
वायरल हो रही इन फोटोज में सारा सफेद रंग के कुर्ते और प्लाजो में नजर आ रही हैं। साथ ही माथे पर तिलक लगाए भी दिखाई दे रही हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए सारा ने कैप्शन के जरिए बताया है। कि कामाख्य देवी के दर्शन करने के बाद वह एक अलग ही शांति का अनुभव कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777