उत्तर प्रदेश

सपा कार्यकर्ता ने बनावाया चुनावी रथ, अखिलेश यादव को करेगा गिफ्ट

वाराणसी ।  2022 के चुनावी माहौल को लेकर राजनीतिक दल पूरी तरह से कमर कसते जा रहे है। चाहे सत्ताधारी बीजेपी हो या फिर सत्ता से बाहर हो चुकी पार्टियां. समाजवादी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी या अन्य दल हर कोई 2022 में जनता को अपने करीब लाकर सत्ता हासिल करने की जुगत में जुट गया है। बड़े नेता हों या छोटे हर के ऊपर राजनीति का बुखार चढ़ता भी दिखाई दे रहा है।

बनारस की सड़कों पर तो राजनीति की बहार हमेशा दिखती है। क्योंकि देश की सबसे महत्वपूर्ण लोकसभा सीट के रूप में वाराणसी जाना जाने लगा है। बनारस में राजनीति हमेशा गर्म होती है और जब चुनावी माहौल है तो फिर राजनीति का पारा चढ़ना जाहिर है। ऐसा ही राजनैतिक माहौल बनारस की सड़कों पर दिखने लगा है।

2022 में अपने दल की सरकार बनाने के लिए सपा कार्यकर्ता भी जुट गए है। एक कार्यकर्ता ने ऐसा रथ तैयार कर दिया है। जो 2022 में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएगा।

चंदौली के रहने वाले जितेंद्र बहादुर सिंह लगभग 10 साल से राजनीति में सक्रिय है। जितेंद्र समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं और उन्होंने चुनाव नजदीक आता देख एक ऐसा खास रथ तैयार किया है। जो समाजवादी पार्टी की सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंच जाएगा।

सबसे बड़ी बात यह है कि पार्टी के खर्च पर नहीं बल्कि जितेंद्र ने इसे अपने खर्च पर बनाया है। जितेंद्र का साफ तौर पर कहना है कि एक बोलेरो उनके पास मौजूद थी। जिस पर उन्होंने पूर्व सपा सरकार की उपलब्धियों के तमाम होर्डिंग और बैनर-पोस्टर लगाकर इसे खास डिजाइन से तैयार करवाया है। दो लाख से ज्यादा का खर्च इस गाड़ी को तैयार करने में आया है।

इस गाड़ी में आगे की तरफ एसी की व्यवस्था है और कोई भी बड़ा नेता आगे बैठकर लोगों के बीच पहुंच सकता है। जबकि पीछे खड़े होने की भी व्यवस्था है। वहीं गाड़ी के चारों तरफ 22 में बाइसिकल का स्लोगन और अखिलेश यादव सरकार की तमाम योजनाओं का जिक्र कर समाजवादी पार्टी के कार्यों का गुणगान भी किया जा रहा है। जितेंद्र का कहना है कि इस गाड़ी में डिजिटल प्रचार की व्यवस्था की जा रही है।

होर्डिंग के साथ डिस्प्ले बोर्ड भी लगेंगे और लाइव की व्यवस्था भी रहेगी। यदि किसी रैली में सपा मुखिया अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव या फिर अन्य कोई बड़ा नेता लोगों को संबोधित करता है तो सड़क पर किसी भी जगह इस गाड़ी को रोककर उस पूरे प्रोग्राम को लोगों के बीच लाइव पहुंचाया जाएगा।

इसके अलावा सपा सरकार की तमाम योजनाओं के वीडियो और उपलब्धियों का जिक्र भी गांव-गांव जाकर जितेन्द्र शुरू कर देंगे। ताकि 2022 चुनाव से पहले जनता के बीच सपा की योजनाएं पहुंच सके।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777