मनोरंजनमहाराष्ट्र

संजय दत्त ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

जहां एक तरफ कोरोना की लहर एक बार फ‍िर तेजी से पांव पसार रही है। वहीं दूसरी तरफ इससे बचाव के लिए कोरोना वैक्सीन देने की कवायद भी तेजी पर है।  पिछले दिनों कई बॉलीवुड सितारों ने कोरोना वैक्सीन लेने के बाद फोटो शेयर कर लोगों को भी वैक्सीन लेने के लिए जागरुक किया था। अब इस कतार में संजय दत्त का नाम भी जुड़ गया है। संजय दत्त ने फोटो साझा कर कोरोना वैक्सीन लेने की जानकारी दी है।

संजय ने फोटो के साथ ही मेड‍िकल टीम को भी इस काम के लिए बधाई दी है। एक्टर ने ट्वीट किया- ‘ बीकेसी वैक्सीन सेंटर में कोव‍िड-19 वैक्सीन का पहला शॉट लिया मैं Dr. Dhere और उनकी पूरी टीम को इस शानदार काम के लिए बधाई देता हूं। उनकी मेहनत के लिए मेरे दिल में बहुत प्यार और इज्जत है।

जय हिंद संजय दत्त से पहले सैफ अली खान, शर्म‍िला टैगोर, नीना गुप्ता, धर्मेंद्र, कमल हासन, हेमा माल‍िनी, अनुपम खेर, गजराज राव, परेश रावल, नागार्जुन समेत कई अन्य स्टार्स ने कोरोना वैक्सीन लगवाई।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777