फ्लैश न्यूजभारत
संघ प्रमुख मोहन भागवत कोविड-19 से संक्रमित
नागपुर- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए है। और उन्हें नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अस्पताल सूत्रों ने बताया कि भागवत को अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में भर्ती कराया गया है। और उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि भागवत को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। संघ के एक पदाधिकारी ने इस बात की पुष्टि की कि भागवत कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।