मनोरंजन

श्वेता तिवारी और अर्जुन बिजलानी के बीच बढ़ी नजदीकियां

ऐसा लगता है कि खतरों के खिलाड़ी-11 के प्रतियोगियों ने दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में जमकर मस्ती कर रहे हैं। ये बात हम नहीं बल्कि खतरों के खिलाड़ी-11 में भाग लेने वाले मशहूर हस्तियों के सोशल मीडिया अकाउंट कह रहे हैं। इस बार खतरों के खिलाड़ी-11 में कई बड़े चेहरों ने भाग लिया है जिसमें से श्वेता तिवारी और अर्जुन बिजलानी भी है। जिन्होंने सोशल मीडिया पर काफी तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं।

लोकप्रिय टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने एडवेंचर रियलिटी शो से एक अन्य प्रतियोगी श्वेता तिवारी के साथ प्रफुल्लित करने वाला वीडियो साझा किया है। वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, “मैंने श्वेता तिवारी को कई क्रेजी डांस सिखाए हैं।

वीडियो में दोनों को फिल्म ‘छोटी सी बात’ (1976) के एक पुराने लोकप्रिय गाने ‘ना जाने क्यों’ पर डांस करते देखा जा सकता है। पूरे वीडियो में, श्वेता को मुस्कुराते हुए और डांस का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है। जबकि अर्जुन गीत को लिप सिंक कर रहे थे। और उनके साथ डांस कर रहे थे। जहां उनके प्रशंसक उनकी क्यूट केमिस्ट्री को देख रहे थे। वहीं श्वेता ने भी पोस्ट पर प्रतिक्रिया की है।

वीडियो को केप टाउन में शूट किया गया था। जहां सभी प्रतियोगियों ने एडवेंचर रियलिटी टीवी शो – खतरों के खिलाड़ी 11 के लिए शूटिंग की, जिसे निर्देशक रोहित शेट्टी ने होस्ट किया था। शो जो जल्द ही प्रसारित होगा। और प्रतियोगी आखिरकार शूटिंग खत्म करने के बाद वापस आ गए हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777