फ्लैश न्यूजमनोरंजन

शादी के बाद पहली ट्रिप पर संजय ने लगा दी थी करिश्मा की बोली

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर अपने बच्चों के साथ समय बिता रही हैं। अभिनेत्री ने अपने जमाने में कई दमदार फिल्में दी। आज करिश्मा अपना जन्मदिन मना रही है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं वो किस्सा जब करिश्मा की उनके पति संजय कपूर ने बोली लगा दी।

करिश्मा कपूर अपने पति संजय कपूर से तलाक लेकर इन दिनों अलग रह रही हैं। करिश्मा ने शादी के 13 साल बाद अपने पति से तलाक ले लिया था। संजय से तलाक के बाद अभिनेत्री ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। करिश्मा ने संजय पर घरेलू हिंसा से लेकर उनकी बोली लगा देने तक का आरोप लगाया था।

शादी के बाद पहली ट्रिप में लगाई थी करिश्मा की बोली
दरअसल, करिश्मा ने बताया था कि जब वो संजय के साथ शादी के बाद पहली बार विदेश ट्रिप पर गईं तो उन्होंने पति को अपनी बोली लगाते हुए सुना था। करिश्मा ने संजय को अपने भाई से कहता हुए सुना था। कि करिश्मा की बोली कितने तक में लग जाएगी। इसके बाद उनके पैरों तले जमीन खिसक गई थी।

वहीं, करिश्मा ने संजय पर यह भी बताया था। कि उन्होंने अभिनेत्री से शादी उनके स्टारडम की वजह से की थी। उन्होंने बताया कि संजय को सिर्फ मेरे स्टारडम से प्यार था और उसके लिए मैं सिर्फ एक ट्रॉफी जिसे उसने जीत लिया था। वहीं करिश्मा ने यह भी बताया था। कि जब संजय उनके साथ मारपीट करते थे। तो उनकी मां चुपचाप खड़ी होकर देखती थी।

संजय ने प्रिया सचदेव से की है तीसरी शादी
संजय से करिश्मा ने जिस समय शादी की उस वक्त वह अपने करियर की बुलंदियों पर थी। संजय एक बिजनेसमैन हैं। और करिश्मा के साथ उनकी दूसरी शादी थी। अभिनेत्री ने बताया था कि संजय को अपने बच्चों से कोई मतलब नहीं रह गया था। इन्हीं सब कारणों से उन्होंने अपने पति से अलग होने का फैसला कर किया।

संजय से तलाक के बाद करिश्मा ने दूसरी शादी नहीं की है। वहीं संजय ने प्रिया सचदेव से तीसरी शादी रचा ली है। और उनके दो बच्चे भी हैं। करिश्मा भी अपने दोनों बच्चों कियान और समारा की खुद देखभाल करती हैं। आपको बता दें कि संजय से पहले करिश्मा की शादी अभिषेक बच्चन से होने वाली थी। लेकिन बच्चन और कपूर परिवार के बीच एक विवाद के बाद दोनों की शादी टूट गई थी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777