फ्लैश न्यूजमनोरंजन

शादी के बंधन में बंधे राहुल वैद्य-दिशा परमार, घुटनों पर बैठकर दिशा को पहनाई अंगूठी

राहुल वैद्य और दिशा परमार शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी के इनसाइड वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए जिनमे ये कपल बेहद खुश नज़र आ रहा है। दिशूल वेडिंग के फंक्शन्स 3 दिन से चल रहे थे। राहुल जब बारात लेकर आये थे। उनकी ख़ुशी साफ़ दिख रही थी। वे दोस्तों के साथ नाचते हुए पहुंचे।

सबने पहनी एक सी शेरवानी
बारात में राहुल के साथ आये उनके दोस्तों ने एक जैसी ही शेरवानी पहनी थी। बारातियों में राहुल के दोस्तों ने गुलाबी पगड़ी पहनी थी। बारातियों में उनके साथ बिग बॉस में रहे अली गोनी भी मौजूद थे। अली ने राहुल के जूते चोरी होने से बचाने के लिए उनको संभल रखा था। उनकी आवाज़ वीडियो में सुनाई दे रही थी कि जूते चोरी नहीं होने देंगे।

ऐसे हुई थी पहली बार बात
राहुल ने अपनी पहली बातचीत के बारे में बताया था। कि पहली बार जब मैं उनसे मिला था। मैंने एक गाना मेरे रश्के कमर किया था। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वह जितेश पिल्लई के इंस्टाग्राम पर देखने को मिली। और यही वह समय था। जब दिशा मेरी प्रोफ़ाइल पर गई और उसने बस एक मैसेज छोड़ दिया कि ‘मुझे बहुत पसंद आया और बहुत अच्छा गाया’। और यही वह समय है जब हमने पहले इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे से बात करना शुरू किया।

इसके पहले हुई हल्दी सेरेमनी
राहुल और दिशा ने अपनी हल्दी सेरेमनी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। वही मेहंदी के बाद दोनों ने साथ में मीडिया के सामने आकर पोज़ भी दिए थे। यह कपल बिग बॉस के दौरान चर्चा में आया था। जब राहुल ने नेशनल टीवी पर दिशा को प्रपोज़ किया था।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777