फ्लैश न्यूजमनोरंजन

विलियम और हैरी ने नई राजकुमारी डायना की प्रतिमा का अनावरण किया – हमें उसका प्यार याद है

ब्रिटिश राज घराने की रानी डायना अपने आप में एक बहुत बड़ा नाम है। इन नाम के साथ ब्रिटिश शाही का नाम जुड़ा है और कई विवाद भी जुड़े हैं। डायना आज इस दुनिया में नहीं है लेकिन जब तक वह जिंदा थी ऐसा कोई हफ्ता नहीं बीता होगा जब वह सुर्खियों में न हो।

डायना के कपड़ों से लेकर उनके सेंडल तक हर चीज को कवर किया जाता था। वेल्स की राजकुमारी डायना का जन्म 1 जुलाई 1961 को हुआ और बहुत कम उम्र में उन्होंने – 31 अगस्त 1997को दुनिया को अलविदा कह दिया।

डायना ब्रिटिश शाही परिवार की सदस्य थीं। वह चार्ल्स, प्रिंस ऑफ वेल्स की पहली पत्नी थीं। ब्रिटिश सिंहासन के उत्तराधिकारी और प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी की मां। डायना की सक्रियता और ग्लैमर ने उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय आइकन बना दिया। एक आइकन बनने के बाद उनकी निजी जिंदगी अखबार की सुर्खिया बन गयी और उनका जीवन अशांत हो गया जिसका उनकी विरासत का शाही परिवार और ब्रिटिश समाज पर गहरा प्रभाव पड़ा है।

राजकुमारी डायना की 1 जुलाई को 60वीं जयंती थी। ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और हैरी अपनी मां राजकुमारी डायना की 60वीं जयंती पर बृहस्पतिवार को उनकी याद में एक प्रतिमा का अनावरण करने के लिए साथ आए। उन्होंने कहा कि वे अपनी मां के प्रेम, ऊर्जा और चरित्र के गुणों को याद करते हैं क्योंकि इन्हीं गुणों ने उन्हें दुनियाभर में ‘अच्छाई की ताकत’ बनाया था।

लंदन के केंसिंग्टन महल में प्रिंसेस ऑफ वेल्स की याद में प्रतिमा के अनावरण अवसर पर एक छोटा सा कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। दोनों भाइयों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इससे यहां आने वाले लोगों को उनकी दिवंगत मां की ‘जिंदगी और विरासत’ को समझने का अवसर मिलेगा।

प्रिंसेस डायना का निधन 1997 में पेरिस में एक सड़क दुर्घटना में हो गया था। विलियम और हैरी ने कहा,कोई भी ऐसा दिन नहीं बीतता जब वे यह नहीं सोचते है। कि काश वह हमारे साथ होतीं। हमारी उम्मीद है कि यह प्रतिमा उनकी जिंदगी और विरासत को दर्शाते हुए हमेशा मौजूद रहेगी। डायना के भाई और बहन भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे लेकिन कोविड-19 संबंधी प्रतिबंधों की वजह से डायना के कई दोस्त इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले पाए।

अपनी मां की असामयिक मृत्यु के बाद दोनों भाई कभी बहुत करीब थे और उन्होंने एक-दूसरे का साथ भी दिया था। और अपने शाही कर्तव्यों की शुरुआत करते हुए मिलकर काम किया। लेकिन संबंधों में तब तनाव आ गया जब दक्षिणी कैलिफोर्निया में अपने नए घर से हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल ने नस्लवाद और अंसवेदनशीलता के आरोप लगाए थे। विलियम ने लंदन में इन आरोपों से शाही परिवार का बचाव किया था।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777