भारत

रिक्शा चालक के घर पर अमित शाह ने खाना खाया, किया सरकार बनाने का दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दोमजूर में गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा उम्मीदवार के लिए रोड शो किया। इस दौरान भारी संख्या में जनता का हुजूम उमड़ा। इस दौरान गृह मंत्री ने मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत की। जिसमें उन्होंने एक बार फिर से बंगाल में 200 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया। उन्होंने कहा कि 2 मई को जब मतगणना होगी तब पश्चिम बंगाल में हम 200 से ज्यादा सीटों के साथ भाजपा की सरकार बनाएंगे।

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 2 मई को जब मतगणना होगी तो पश्चिम बंगाल में 200 से अधिक सीटों के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। ममता बनर्जी की हताशा उनके भाषण में, वक्तव्यों में और व्यवहार में उजागर हो रही है। यह बता रहा है कि भाजपा की जीत हो रही है।

उन्होंने आगे कहा कि आज मैं यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव बनर्जी का प्रचार करने आया हूं, एक ही पंचायत में मेरा दौरा हुआ। मुझे पूरा भरोसा है राजीव जी प्रचंड बहुमत से इस सीट पर कमल खिलाएंगे।

दोमजुर में रोड शो से पहले अमित शाह ने रिक्शा चालक के घर पर दोपहर का खाना खाया। इस दौरान उनके साथ पार्टी उम्मीदवार राजीव बनर्जी समेत कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777