उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

राहुल गांधी के बयान पर मोहसिन रजा बोले- कांग्रेस के DNA में विभाजन

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
लखनऊ : त्रिवेंद्रम में आयोजित एक कार्यक्रम में राहुल गांधी के बयान को लेकर बीजेपी उन पर हमलावर हो गई है. सीएम योगी से लेकर अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर हमला बोला है. अब योगी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा ने भी बयान जारी कर कांग्रेस के DNA पर टिप्पणी कर डाली है. मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि कांग्रेस के DNA में विभाजन है.

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी हमलावर

बीते दिनों त्रिवेंद्रम में आयोजित एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा था, ‘मैं 15 साल तक उत्तर भारत में सांसद था. मुझे एक अलग तरह की राजनीति की आदत हो गई थी. मेरे लिए केरल आना बेहद नया था, क्योंकि मुझे अचानक लगा कि यहां के लोग मुद्दों में दिलचस्पी रखते हैं और जमीनी तौर पर मुद्दों के विस्तार में जाने वाले हैं.’ राहुल गांधी के इसी बयान पर राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में ही विभाजन है. कांग्रेस ने देश का बंटवारा किया, जातियों का बंटवारा किया और आज अपने निजी स्वार्थ के लिए क्षेत्रवाद की बात कर दी. मोहसिन रजा ने कहा कि कांग्रेस देश में राजनीति करने का अधिकार खो चुकी है. क्योंकि देश एक है, श्रेष्ठ है. आज खुद को ठगा महसूस कर रहे होंगे अमेठी और उत्तर भारत के लोग.

राहुल गांधी के बयान पर खड़े किए सवाल

मंत्री मोहसिन रजा ने आगे कहा कि यह बयान किसी साजिश का हिस्सा है, क्योंकि पीएफआई भी केरल में मौजूद है. उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा कि कहीं यह कांग्रेस की कोई नई साजिश तो नहीं है कि देश का एक नया विभाजन कराया जाए. मंत्री ने कहा कि इस बयान के बाद कांग्रेस का बंटवारे का चेहरा खुलकर सामने आ गया है.

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button