
उत्तर प्रदेशजन संसद
राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने स्वागत एवं अभिनंदन किया
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
लखनऊः 5 जून, 2022 देश के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द तथा देश की प्रथम महिला श्रीमती सविता कोविन्द जी के लखनऊ आगमन पर अमौसी एअर पोर्ट पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्प भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
तत्पश्चात मा0 राष्ट्रपति जी व उनकी पत्नी के राजभवन आगमन पर राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया।
राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द ने राजभवन में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर केक खिलाकर हार्दिक बधाई दी।
इस अवसर पर राज्यपाल जी के अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता सहित राजभवन के समस्त अधिकारीगण उपस्थित थे।
चन्द्र विजय वर्मा,
सूचना अधिकारी, राजभवन
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



