उत्तर प्रदेश

राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान ने पुरस्कार सम्मान समारोह का किया आयोजन

लखनऊ। राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में रविवार को पुरस्कार एवं सम्मान समारोह वर्ष 2020-21 का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ सीमा गुप्ता द्वारा वाणी वंदना के साथ किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेश कुमार गुप्ता IAS अपर मुख्य सचिव राज्यपाल उत्तर प्रदेश रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. हरिओम ने की।

कार्यक्रम में आईएएस डॉ. हरिओम की रचित ‘कैलाश मानसरोवर यात्रा आस्था के वैचारिक आयाम’ पुस्तक का विमोचन किया गया। इसके साथ अपरिहार्य पर मासिक पत्रिका का भी विमोचन किया गया। इस दौरान 24 राज्य कर्मचारियों को एक लाख रुपये का साहित्यिक पुरस्कार व दो अन्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777