राष्ट्रीय
राज्यपाल ने देश की राष्ट्रपति को सूरीनाम का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त होने पर दी बधाई
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘‘ग्रांड ऑर्डर ऑफ दे चेन ऑफ यलो स्टार‘‘ से विभूषित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई दी है।
अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि यह गौरवपूर्ण उपलब्धि है और भारत और सूरीनाम के सशक्त पारस्परिक सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा है कि भारत की राष्ट्रपति को दिया गया यह सम्मान सूरीनाम के
निवासियों और वहाँ की गवर्नमेंट का भारत के प्रति अपने सम्बन्धों, प्रेम और विश्वास का परिचायक है। यह उपलब्धि आगे भी हमारे देशों में आपसी सम्बन्धों को मधुरता प्रदान करने में सहायक होगी।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



