पश्चिम बंगाल

राज्यपाल जगदीप धनखड़ सोमवार से एक हफ्ते के उत्तरी बंगाल दौरे पर जाएंगे

कोलकाता – कुछ भाजपा सांसदों द्वारा अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग उठाए जाने के सप्ताह भर के भीतर ही पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ सोमवार से उत्तरी बंगाल के दौरे पर रवाना होंगे। इस दौरे की अवधि एक सप्ताह की होगी। हाल ही में धनखड़ ने राज्य में चुनाव बाद हिंसा के आरोपों के बीच दिल्ली दौरे के दौरान दो बार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक की थी।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को राज्यपाल धनखड़ से मुलाकात की थी। इस दौरान अधिकारी ने धनखड़ से राज्य में मानवाधिकार उल्लंघन और चुनाव बाद कथित हिंसा को रोकने के लिए हस्तक्षेप की मांग की थी। राज्यपाल ने रविवार को ट्वीट किया कि वह सोमवार से सप्ताह भर लंबे उत्तरी बंगाल दौरे पर रवाना होंगे। हालांकि, उन्होंने अपने इस दौरे के पीछे के कारणों का उल्लेख नहीं किया।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777