फ्लैश न्यूजराष्ट्रीय

राजनाथ ने पूर्व PM इंदिरा गांधी की तारीफ की, गोवा में फिर बनेगी भाजपा सरकार

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

वैसे राजनीति में ऐसे कम ही मौके आते है। जब किसी एक पार्टी के नेता दूसरे पार्टी के नेता की तारीफ करते हैं। हालांकि इतिहास में यह मौका आया है लेकिन बहुत कम। एक बार फिर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तारीफ की है। इंदिरा गांधी की तारीफ में रक्षा मंत्री ने क्या कहा, आपको बताएंगे लेकिन साथ ही साथ यह भी बताएंगे कि कैसे गोवा विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भाजपा जुट गई है। और अमित शाह ने पूर्ण बहुमत का दावा कर दिया है। आर्यन खान को अभी जेल में ही रहना होगा। आपको बताएंगे कि आखिर आज कोर्ट में आर्यन की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान क्या कुछ हुआ।

राजनाथ ने पूर्व PM इंदिरा गांधी की तारीफ की
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के साथ 1971 के युद्ध में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका की ओर इशारा करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल कई साल तक देश की कमान संभाली, बल्कि युद्ध के समय भी नेतृत्व किया। सशस्त्र बलों में महिलाओं की भूमिका पर शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की संगोष्ठी को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने रानी लक्ष्मीबाई और पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल का भी जिक्र किया और कहा कि राष्ट्रीय विकास में महिला शक्ति की भूमिका को लेकर भारत का अनुभव सकारात्मक रहा है। सिंह ने कहा कि सशस्त्र बलों में महिलाओं की भूमिका पर बातचीत करना ठीक है। लेकिन सुरक्षा और राष्ट्र-निर्माण के सभी क्षेत्रों में उनके व्यापक योगदान को पहचाना जाना चाहिए। उन्होंने कहा, देश की रक्षा और लोगों के अधिकारों के लिए इतिहास में महिलाओं के हथियार उठाने के अनेक उदाहरण हैं। रानी लक्ष्मीबाई उनमें सबसे प्रमुख हैं।

गोवा में फिर बनेगी भाजपा सरकार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विश्वास जताया कि गोवा में सत्तारूढ़ भाजपा अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल कर एक बार फिर राज्य में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि गोवा और केंद्र में भाजपा की डबल इंजन सरकार से राज्य के विकास में मदद मिलेगी। दक्षिण गोवा के धारबंदोरा गांव में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) की आधारशिला रखने के बाद एक समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि 15 नवंबर से चार्टर्ड उड़ानें गोवा में पहुंचनी शुरू हो जाएंगी। उन्होंने कहा, भाजपा राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ अगली सरकार बनाएगी। अभी चुनाव में समय है। लेकिन मैं गोवा के लोगों से अपील कर रहा हूं कि वे केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के तहत राज्य में भाजपा की सरकार चुनने का मन बनाएं। उन्होंने कहा, यह डबल इंजन सरकार राज्य के विकास को जारी रखने में मदद करेगी।

आर्यन को नहीं मिली जमानत
ऐसा लगता है कि आर्यन खान की मुश्किलें अभी कम नहीं हो रही हैं। यही कारण है कि आज भी आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। हालांकि सेशंस कोर्ट ने आर्यन खान की जमानत याचिका पर फैसला 20 अक्टूबर तक सुरक्षित रख लिया है। इसका मतलब साफ है कि आर्यन खान फिलहाल 20 अक्टूबर तक जेल में ही रहेंगे। इसके साथ ही आर्यन खान का इस बार का दशहरा जेल में ही बीतेगा। इससे पहले कल भी आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी। हालांकि कल की सुनवाई पूरी नहीं हो सकी थी। जिसकी वजह से आज इस सुनवाई को जारी रखा गया था।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button