फ्लैश न्यूज

रविदास जयंती, वाराणसी पहुंचे राहुल-प्रियंका गांधी ने परोसा स्नेह का लंगर

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

यूपी समेत कई राज्यों में चुनावी घमासान के बीच रविदास जयंती पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सियासी दिग्गजों का जुटान हुआ। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आप सांसद संजय सिंह समेत कई नेताओं ने संत रविदास जयंती पर उनकी जन्मस्थली वाराणसी के सीर गोवर्द्धनपुर में हाजिरी लगाई।

सभी नेताओं ने दर्शन करके मत्था टेका और लंगर छका। यह पहला मौका है जब संत रविदास जयंती के मौके पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा एक साथ संत को नमन करने पहुंचे। राहुल और प्रियंका गांधी ने लंगर हॉल में श्रद्धालुओं की सेवा भी की और उन्हें अपने हाथों से प्रसाद वितरण भी किया।

बुधवार सुबह से ही गुरु रविदास की जन्मभूमि मिनी पंजाब बनी नजर आई और आस्था की कठौती में श्रद्धा की गंगा हिलोरें लेती रही। एक के बाद एक सियासी दिग्गजों के आने का क्रम जारी रहा। दर्शन और लंगर के लिए अनवरत कतार लगी है।

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सुबह 11.30 बजे रविदास मंदिर पहुंचीं। वहीं उनके साथ ही कुछ समय बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी संत रविदास को नमन करने पहुंचे। दोनों ने संत की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शीश नवाया और संत निरंजन दास का आशीर्वाद लिया।

प्रियंका गांधी और राहुल गांधी प्रार्थना सभा में शामिल हुए। इस दौरान प्रियंका गांधी महिला सेवादारों से भी मिली। दोनों नेताओं ने मीडिया से बात नहीं की। वहीं, राहुल ने संत गुरु रविदास को नमन करते हुए ट्वीटर लिखा- जाति-जाति में जाति हैं जो केतन के पात, रैदास मनुष ना जुड़ सके जब तक जाति न जात।

प्रियंका ने बुधवार सुबह ट्वीट किया था कि कि हर साल की तरह आज के दिन वाराणसी स्थित संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की जन्मस्थली पर मत्था टेकूंगी। आज भाई के साथ जाने में और भी खुशी हो रही है।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button