भारत

मैनपुरी में समाजवादी पार्टी पर बरसे मुख्यमंत्री योगी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शहर के क्रिश्चियन मैदान में जनसभा को संबोधित किया। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार क्या करती थी याद करिए। सपा 2012 में आई तो सबसे पहला काम आतंकवादियों के मुकदमों को वापस लेने का किया था।

उनकी संवेदना किसान-नौजवान के साथ नहीं थी। रोजगार और सुरक्षा के लिए नहीं थी। विकास के लिए नहीं थी। सपा की संवेदना अयोध्या में राम जन्मभूमि पर आतंकी हमला करने वालों के साथ थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बड़े माफिया और गुंडे सत्ता का संचालन करते थे। आज वे सभी जेल के अंदर हैं। जान की भीख मांग रहे हैं। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुझसे पूछ रहे थे कि चुनाव के दौरान तो बुलडोजर नहीं चलेगा। मैंने कहा, कभी कभी बुलडोजर को आराम भी चाहिए। उसको मरम्मत के लिए भेजा गया है। चुनाव में माफिया-गुंडे बिल से बाहर आ गए। अब ये चिन्हित हो गए हैं। 10 मार्च के बाद फिर से बुलडोजर चलेगा।

यूपी विकास के पथ पर अग्रसर- योगी
उन्होंने कहा कि पहले यूपी की हर नौकरी विवादित हो जाती थी। नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ होता था। आज सुरक्षा का वातावरण है। यूपी विकास के पथ पर अग्रसर है। प्रदेश में पर्यटन का बढ़ावा मिला है। अयोध्या में दीपोत्सव तो वृंदावन और बरसाना में रंगोत्सव कार्यक्रम होता है। प्रयागराज में भव्य और दिव्य कुंभ का आयोजन होता है। हर भारतीय के लिए इससे गौरवपूर्ण बात क्या होगी कि पांच सौ साल बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर में विराजमान होंगे।

मैनपुरी की चारों सीटें पर जीत का दावा
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मोदी और भाजपा की वैक्सीन से जान बची है, तो वोट भी भाजपा को जाएगा। यह सपा नेताओं से कह देना। उन्होंने दावा किया कि फिरोजाबाद और इटावा जिले में सभी सीटों पर भाजपा जीत रही है।

तो मैनपुरी से भी जिताना। बांकेबिहारी लाल ने यही आदेश दिया है कि मैनपुरी के बाद करहल चले जाओगे तो चारों सीटें भाजपा की होंगी। मुख्यमंत्री योगी ने जनता से जिले की चारों सीटों से भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। इसके बाद वह करहल रवाना हो गए।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button