फ्लैश न्यूज

मुख्यमंत्री ने संस्कार भारती के संस्थापक बाबा योगेन्द्र के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां भारती भवन में संस्कार भारती के संस्थापक बाबा योगेन्द्र जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि असंख्य साधकों व लोक कलाकारों के प्रेरणास्रोत तथा लोक कला व लोक गायन को संस्कार भारती के माध्यम से नई ऊंचाइयां देने वाले बाबा योगेन्द्र का निधन लोक परम्परा व लोक संस्कृति की अपूरणीय क्षति है। उन्होंने प्रभु श्रीराम से दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने तथा उनके असंख्य प्रशंसकों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा योगेन्द्र जी ने संस्कार-भारती के माध्यम से अनगिनत लोक शिल्पियों, कलाकारों व गायकों को एक उत्कृष्ट मंच उपलब्ध कराया। एक प्रचारक के रूप में प्राचीन ऋषि परम्परा को जीवंत किया। प्रत्येक कलाकार को तराशते हुए उसे लोक संस्कृति के कार्य में निपुण बनाने के महान कार्य को उन्होंने बड़ी कुशलता से किया। उनके अथक प्रयास से संस्कार भारती की शाखाएं भारत के साथ-साथ कई अन्य देशों में भी स्थापित हुयीं हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक के रूप में योगेन्द्र जी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया। हर विधा के कलाकारों को मंच देना व उनकी प्रतिभा को उत्कृष्ट स्तर तक निखारना ही बाबा योगेन्द्र जी के जीवन का ध्येय था। भारत सरकार ने उन्हें इस महान योगदान के लिए वर्ष 2018 में पद्मश्री से सम्मानित किया।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button