विविध

मुख्यमंत्री ने जनपद वाराणसी में काल भैरव मन्दिर तथा श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद वाराणसी में काल भैरव मन्दिर तथा श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। इसके उपरान्त, मुख्यमंत्री जी ने श्री काशी विश्वनाथ धाम तथा गंगा घाट का निरीक्षण भी किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री जी ने मन्दिर में आने वाले श्रद्धालुओं को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। वाराणसी के मण्डलायुक्त ने मुख्यमंत्री जी को मन्दिर की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं के सम्बन्ध में विस्तार से अवगत कराया।

इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह, स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रवीन्द्र जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button