उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति के तहत बेटियों का हुआ सम्मान

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ। नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से महिला माह का आयोजन किया जा रहा है।इस कड़ी में महीने के तीसरे सोमवार 15 मार्च को उन बेटियों का सम्मान किया गया जिन्होंने कला ही नहीं खेल और ज्ञान जैसे क्षेत्रों में श्रेष्ठता साबित की है।

आयोजन गोमती नगर के विराज खंड स्थित सैनफोर्ट स्कूल परिसर में हुआ।सम्मानित होने वाली होनहार बिरवान में अंशिका गुप्ता, पवि वर्मा, ऋतिका पाण्डेय, पूजा तिवारी, प्रार्थना भटनागर, सादिया रफीक, शामिल हैं।

इस समारोह में शाहजहांपुर की प्रार्थना भटनागर को महज 15 साल की उम्र में सुपर जीनीयस का खिताब मिल चुका है।कक्षा 10 की छात्रा प्रार्थना आंखों पर पट्टी बंध कर रंग पहचान सकती हैं।
इसके अलावा केवल सूंघकर ही बता सकती है कि उनके सामने कितने लोग खड़े हैं।

आत्मरक्षा की विश्वविख्यात कला ताइकांडो में उन्होंने लगातार 4 गोल्ड मेडल हासिल किए हैं।वर्तमान में वह ग्रीन बेल्ट होल्डर हैं। वह दुनिया की 14 भाषाओं में बातचीत कर सकती हैं। वह अपने जैसे अन्य बच्चों को बनाने के लिए उन्हें प्रशिक्षित भी कर रही हैं।

तिलक नगर वार्ड की पार्षद सादिया रफीक साल 2017 में सबसे कम उम्र की पार्षद के रूप में चुना गया. उन्होंने अमेठी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई भी की और जन समस्याओं का भी निदान किया।ब्लू बेल्ट धारक 12 साल की पवि वर्मा उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधत्व कर चुकी है। रंगमंच के क्षेत्र में वह महज पांच साल की उम्र से सक्रिय हैं।

शाहजहांपुर की अंशिका गुप्ता को गायन मे अव्वल स्थान हासिल है। ऋतिका पाण्डेय को जिला स्तरीय विद्यार्थी विज्ञान मंथन में अव्वल स्थान हासिल हुआ है।

बैंडमिंटन खिलाड़ी पूजा तिवारी का सम्मान किया गया। रामविलास तिवारी की 23 साल की पुत्री पूजा तिवारी ने बैडमिंटन, जिला चैंपियनशिप में सौभाग्य विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करती हैं। केकेसी कॉलेज से बीपीएड कर रही पूजा वर्तमान में लामार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज में अपने जैसी अन्य महिला बैडमिंटन बनाने के लिए उन्हें प्रशिक्षित भी कर रही हैं।

मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त डिप्टी एस.पी प्रगायराज जितेन्द्र गिरि और विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ.मिथिलेश चतुर्वेदी, अभिरूची गुप्ता, सृष्टी संस्था की उपाध्यक्ष नीरा लोहानी, लोकप्रिय नृत्यांगना अंशिका त्यागी, मनोज त्यागी, डी.सिद्दीकी सहित अन्य उपस्थित रहे।
नव अंशिका फाउंडेशन संस्था की अध्यक्षा नीशू मनोज ने बताया कि पूरे महीने हर सोमवार को विविध कार्यक्रम ‘मिशन शक्ति’ के तहत आयोजित किए जा रहे हैं।

इसमें समाज की हर वर्ग की महिलाओं को जोड़ा जा रहा है।यह समारोह शहर के विभिन्न प्रतिष्ठित स्थलों पर आयोजित किए जा रहे हैं। इस कड़ी में पहले दिन 1 मार्च को घरों में काम करने वाली महिलाओं और 8 मार्च को मेधावी माताओं का सम्मान किया गया।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button