पश्चिम बंगाल

मिथुन चक्रवर्ती से कोलकाता पुलिस की पूछताछ

फिल्म ऐक्टर और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। मिथुन चक्रवर्ती से भड़काऊ भाषण मामले में कोलकाता पुलिस पूछताछ कर रही है।

मिथुन पर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। दरअसल, प्रचार के दौरान मिथुन चक्रवर्ती ने कई ऐसे डायलॉग बोले थे जिसकी वजह से विवाद हुआ था। उन्होंने कहा कि मैं कोबरा हूं, कोई हक छीनेगा तो मैं खड़ा हो जाऊंगा।

इसके अलावा मिथुन ने अपने मशहूर ‘डायलॉग मरूंगा यहां लाश गिरेगी श्मशान में’ भी बोला था। मिथुन ने यह भी बोला था कि ‘मैं पानी का सांप नहीं हूं, मैं कोबरा हूं, दंश मारने के काम तमाम हो जाएगा। इन तमाम बयानों को लेकर मिथुन चक्रवर्ती फिलहाल मुश्किलों में नजर आ रहे हैं।

कोलकाता पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर रही है। आपको यह भी बता दे कि आज मिथुन चक्रवर्ती का जन्मदिन भी है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मिथुन चक्रवर्ती ने भाजपा का दामन थाम लिया था। उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के लिए खूब प्रचार किया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777