पश्चिम बंगाल

मवेशी तस्करों की गोलीबारी में बीएसएफ का जवान घायल

कोलकाता – पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मवेशी तस्करों की तरफ से की गई गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार को रात आठ बजे कूच बिहार जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पुतियाबारोमसिया सीमा चौकी के पास हुई। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि बल के गश्ती दल ने पाया कि करीब 10 से 15 मवेशी तस्कर सीमा की तरफ बढ़ रहे हैं जहां वे छह से सात मवेशियों को सीमा के उस पार भेजने के लिए कुछ बांग्लादेशी शरारती तत्वों से मुलाकात करने वाले थे।

प्रवक्ता ने बताया, “बीएसएफ सैनिक उस स्थान पर पहुंचे और उन्होंने तस्करों से रुकने को कहा तथा एक गैर घातक हथियार (चिली ग्रेनेड) भारतीय शरारती तत्वों की तरफ फेंका। उन्होंने बताया, लेकिन, शरारती तत्वों पर चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ और उन्होंने बीएसएफ कर्मियों पर चार से पांच राउंड गोलियां चलाईं।

प्रवक्ता ने बताया कि एक जवान के बाएं टखने में गोली लगी जिसके बाद गश्त दल ने भी एक राउंड गोली चलाई जिससे दोनों तरफ के तस्कर भाग गए। उन्होंने बताया कि घायल जवान को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777