मनोरंजन

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इस साल दिसंबर में करने वाले हैं शादी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा काफी सालों से रिलेशनशिप में हैं। 48 साल की मलाइका और 36 साल के अर्जुन कपूर करीब 4 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। हाल ही में यह खबर आई है कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों एक्टर्स इस साल नवंबर या दिसंबर में शादी कर सकते हैं।

वेडिंग पार्टी भी देंगे अर्जुन और मलाइका
रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन और मलाइका ने शादी की तैयारी शुरू कर दी है। दोनों सिंपल वेडिंग चाहते हैं जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। दोनों की शादी मुंबई में ही होगी और दोनों वेडिंग पार्टी भी देंगे। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों पार्टी से पहले अपनी शादी को रजिस्टर करवाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, मलाइका की तरफ से उनके पेरेंट्स, बहन अमृता अरोड़ा और करीना कपूर गेस्ट लिस्ट में रहेंगी। वहीं, अर्जुन की तरफ से भी उनकी पूरी फैमिली शादी में शामिल होगी।

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट
हालांकि, अभी तक दोनों एक्टर्स की तरफ से इस बारे में कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है। लेकिन इसी बीच अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसे पढ़कर ऐसा जाहिर हो रहा है कि वे अपनी शादी की खबर को लेकर ही बात कर रहे हैं। अर्जुन इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, बहुत अच्छा लग रहा है यह देखकर कि मेरी लाइफ के बारे में बाकी सब को मुझसे ज्यादा पता है। अर्जुन का यह पोस्ट पढ़कर कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद उनकी यह बात शादी की खबरों को लेकर ही है।

मलाइका ने इंटरव्यू में की थी शादी की बात
आपको बता दें कि एक इंटरव्यू में मलाइका ने कहा था कि वे दोनों अपने रिलेशनशिप का फ्यूचर देखते हैं। उन्होंने कहा था कि मेरे लिए अर्जुन कपूर सबसे सही इंसान हैं और हम अपने रिश्ते को एक नाम देना चाहते हैं।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button