पश्चिम बंगाल

‘खेला होबे दिवस’ पर खेल क्लबों को 50 हजार फुटबॉल बांटेंगी ममता बनर्जी

कोलकाता – पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार युवाओं के बीच फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए ‘खेला होबे दिवस’ के मौके पर 50 हजार फुटबॉल बांटेगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अभी ‘खेला होबे दिवस’ की तारीख तय नहीं की गई है। ‘खेला होबे’ (खेल खेला जाएगा) विधानसभा चुनाव में टीएमसी का राजनीतिक नारा था और इसने बंगाल के मतदाताओं को आकर्षित किया था।

अधिकारी ने बताया कि ‘खेला होबे दिवस’ के मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ‘जॉयी’ ब्रांड की फुटबॉल विभिन्न खेल क्लबों को देंगी। इन फुटबॉलों को राज्य की हस्तशिल्प इकाइयों में हाथ से तैयार किया गया है।

अधिकारी ने कहा, अब तक तारीख तय नहीं की गई है। लेकिन यह जुलाई में ही होगा। इसके पीछे विचार और अधिक युवाओं को खेल के प्रति आकर्षित करने का है। हमें भरोसा है कि यह पहल अपना लक्ष्य हासिल करेगी।  अधिकारी ने बताया कि जिले के अधिकारी पहले ही उन क्लबों के नाम राज्य सचिवालय को सौंप चुके हैं। जो इस पहल के तहत पात्र हैं।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777