पश्चिम बंगाल

ममता के खिलाफ बीजेपी की रणनीति

बंगाल में चुनाव के बाद जिस तरह की स्थिति पैदा हो गई है। बीजेपी कार्यकर्ता पर बीते दिनों लगातार हुए हमले और तमाम आरोप-प्रत्यारोपों के दौर के बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम से ममता को शिकस्त देने वाले शुभेंदु अधिकारी ने आज गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। आधे घंटे तक अमित शाह के साथ बैठक हुई। राज्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी। चुनाव के बाद बीजेपी के बहुत सारे कार्यकर्ता पर हमले हुए। शुभेंदु अधिकारी और उनके भाई पर टीएमसी के कहने पर एफआईआर दर्ज हुए। इन सब के बीच इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।

शाम पांच बजे के करीब शुभेंदु अधिकारी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करने वाले हैं। बता दें कि शुभेंदु अधिकारी दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं और उन्होंने आज सुबह केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया से भी मुलाकात की है। सूत्रों की मानें तो शुभेंदु अधिकारी की कल की भेंट अहम होने जा रही है और बताया जा रहा है कि वो प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर सकते हैं।

पश्चिम बंगाल में बीजेपी विधायक शुभेंदु अधिकारी और उनके भाई सौमेंदु अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। टीएमसी ने दोनों भाइयों पर राहत सामग्री चोरी करने का आरोप लगाया है। उनके खिलाफ ये एफआईआर पूर्वी मिदनापुर जिले के कोंटाई पुलिस थाने में दर्ज की गई है।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम से ममता बनर्जी को पराजित किया था। हालांकि चक्रवाती तूफान यास से हुए नुकसान की समीक्षा करने पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी की बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नहीं शामिल होने के बाद से राजनीति गरमाई हुई है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777