फ्लैश न्यूजभारत

भाजपा से पैसे ले लें, लेकिन वोट तृणमूल कांग्रेस को ही दें

तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को भाजपा पर बंगाल में मतदाताओं को पैसे बांटने का आरोप लगाते हुए लोगों से कहा कि वे पैसा ले लें। लेकिन वोट उनकी पार्टी को ही दें। बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में यदि भाजपा सत्ता में आई तो राज्य में अराजकता उत्पन्न हो जाएगी। उन्होंने लोगों से कहा, ‘‘भाजपा लोगों को धन बांट रही है और उनसे वोट देने को कह रही है। मैं आपसे कहता हूं कि आप धन ले लें और इसे वापस न करें, लेकिन वोट तृणमूल कांग्रेस को ही दें।

सांसद ने विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 10 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में हुगली और हावड़ा जिलों में विभिन्न रैलियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यह आपका धन है। धन उस कर से है जो आपने सरकार को दिया है।’’ बनर्जी ने कहा, यदि बंगाल में भाजपा सत्ता में आती है तो राज्य में अराजकता उत्पन्न हो जाएगी। यदि आप बिना किसी डर के रहना चाहते हैं तो मैं आपसे कहूंगा कि उन्हें वोट न दें। उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में जो हो रहा है। उसे देखें, जहां उनकी सरकार है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777