पश्चिम बंगालफ्लैश न्यूज

भाजपा को झटका दे सकती हैं लॉकेट चटर्जी, लंबे समय से चल रहीं नाराज, TMC नेता कुणाल घोष बोले- प्रचार नहीं करने के लिए धन्यवाद

कोलकाता – पश्चिम बंगाल में भाजपा को एक और बड़ा झटका लग सकता है। बाबुल सुप्रियों के भाजपा छोड़ने के बाद अब हुगली से सांसद लॉकेट चटर्जी के पार्टी छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही है। तृणमूल कांग्रेस लॉकेट चटर्जी के साथ संपर्क में हैं। टीएमसी महासचिव कुणाल घोष ने दावा किया कि लॉकेट चटर्जी में भवानीपुर उपचुनाव में पार्टी का प्रचार करने से इनकार कर दिया है।

भाजपा से नाराज चल रहीं चटर्जी
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी पार्टी से नाराज चल रही हैं। बंगाल में भाजपा महिला मोर्चा की प्रमुख रहीं लॉकेट चटर्जी को पार्टी ने पद से हटाकर अन्नि मित्रा पौल को यह जिम्मेदारी सौंप दी।

टीएमसी नेता कुणाल घोष ने ट्वीट किया स्टार प्रचारक लॉकेट चटर्जी का भवानीपुर से चुनाव प्रचार नहीं करने के लिए धन्यवाद। कुणाल घोष के इस ट्वीट का लॉकेट चटर्जी ने जवाब भी दिया। उन्होंने लिखा कि आपको इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है। कि ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव न हार जाएं।

मोदी मंत्रिमंडल में नहीं मिली जगह
लॉकेट चटर्जी के भाजपा से नाराज होने के पीछे एक और वजह बताई जा रही है। कि उन्हें मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में जगह नहीं मिली। आपको बता दें कि बाबुल सुप्रियो भी मोदी मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने की वजह से नाराज चल रहे थे। जिसके बाद उन्होंने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। और सांसद पद से भी इस्तीफा देने वाले थे। लेकिन भाजपा ने उन्हें मना लिया था। लेकिन कुछ वक्त बाद उन्होंने पार्टी को झटका देते हुए टीएमसी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777