विश्‍व

ब्रिक्स ग्रुप का नया देश बनेगा ईरान? अर्जेंटीना का अगला नंबर

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

हाल ही में ब्रिक्स देशों की बैठक हुई। इस बैठक में ब्रिक्स के पांच देशों के टॉप प्रतिनिधियों के साथ ही कई और देशों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। रिपोर्ट्स बताती हैं कि अर्जेंटीना और ईरान सहित कई और देश ब्रिक्स से जुड़ना चाहता है। इस बीच ईरान के एक सीनियर अधिकारी ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया है कि ईरान ने उभरती इकॉनमी वाले ग्रुप ब्रिक्स के सदस्य बनने के लिए आवेदन किया है।

ईरान ने की ब्रिक्स को आवेदन करने की पुष्टि
ईरान ने कहा है कि ब्रिक्स देश दुनिया की आबादी का 40 फीसद से अधिक है और ये देश दुनिया के टॉप इकॉनमी में से हैं। ऐसे में हम ब्रिक्स से जुड़ना चाहते हैं। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि ब्रिक्स देशों में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के बाद ईरान के जुड़ने से दोनों पक्षों को अतिरिक्त फायदा होगा।

अर्जेंटीना ने भी किया आवेदन?
रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने बताया है कि अर्जेंटीना ने भी ब्रिक्स ग्रुप में शामिल होने के लिए आवेदन किया था। हालांकि अर्जेंटीना के अधिकारियों से इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि यह सच है कि अर्जेंटीना ने हाल के दिनों में लगातार ब्रिक्स से जुड़ने की इच्छा जताई है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button