उत्तराखंडविविध

बैशाखी में खुले गौरामाई मंदिर के कपाट।

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

चारधाम यात्रा 2021

बैशाखी के अवसर पर प्रात: 8.30 बजे गौरामाई मंदिर गौरीकुंड के कपाट खुले।

द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर जी के 24 एवं तृतीय केदार तुंगनाथ जी के कपाट 17 मई को खुलेंगे।

गौरीकुंड/ उखीमठ ( रुद्रप्रयाग): 14 अप्रैल।बैशाखी के अवसर पर आज प्रात: साढे़ आठ बजे मां गौरामाई के कपाट खुल गये है। इस तरह अब चारधाम में कपाट खुलने की भी शुरूआत हो गयी है। केदारनाथ धाम के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में मां गौरादेवी का प्राचीन मंदिर है। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले प्रत्येक वर्ष बैशाखी के पावन अवसर पर गौरामाई मंदिर के कपाट खुलते है।

इस अवसर पर मठाधिपति संपूर्णानंद गोस्वामी,प्रबंधक कैलाश बगवाड़ी, हेली सेवा प्रबंधक भरत कुर्मांचली, प्रधान गौरीकुंड सोनी देवी, अंशुमान तिवारु, आनंद तिवारी, देवी गोस्वामी, महादेव गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

24 मई को खुलेंगे द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर जी के कपाट।

• 22 मई को उत्सव डोली प्रस्थान करेगी‌
• 17 मई को खुलेगें तृतीय केदार तुंगनाथ जी के कपाट।

उखीमठ ( रूद्रप्रयाग) 14 अप्रैल। द्वितीय केदार भगवान श्री मदमहेश्वर जी के कपाट इस यात्रा वर्ष 24 मई को प्रात: बजे खुलेंगे। बताया कि मदमहेश्वर जी की डोली 22 मई को शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से मदमहेश्वर जी के लिए प्रस्थान करेगी। 22 को रांसी पहुंचेगी,23 को गोंडार, 24 मई को सिंह लग्न में पूर्वाह्न 11 बजे लगभग कपाट खुलेंगे।

बैशाखी के अवसर पर पंचगाई आचार्य, देवस्थानम बोर्ड, आचार्यों वेदपाठियों की उपस्थिति में भगवान मदमहेश्वर जी के कपाट खुलने की तिथि तय हुई। इस अवसर पर कार्याधिकारी केदारनाथ एनपी जमलोकी, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, एलपी भट्ट, पत्रकार लक्ष्मण सिंह नेगी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल, लेखाकार आरसी तिवारी, केदारनाथ मंदिर सुपरवाईजर /प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान सहित वेदपाठी यशोधर मैठाणी, विश्व मोहन जमलोकी, पुजारी शिवशंकर, बागेश लिंग, मनोज शुक्ला, प्रेमसिंह रावत,पुष्कर रावत, विदेश शैव आदि मौजूद रहे।

17 मई को खुलेंगे तृतीय केदार श्री तुंगनाथ जी के कपाट

मक्कूमठ( रूद्रप्रयाग): तृतीय केदार तुंगनाथ जी कपाट इस यात्रा वर्ष 17 मई मध्यान 12 बजे खुलेंगे।
शीतकालीन गद्दी स्थल से 16 मई को डोली तुंगनाथ जी के लिए रवाना होगी। चोपता रात्रि प्रवास करेगी।
तिथि तय होने के अवसर पर श्री मार्कण्डेय मंदिर मक्कूमठ के पुजारी गण, तुंगनाथ मंदिर के मैठाणी पुजारीगण हकहकूकधारी, मठाधिपति रामप्रसाद मैठाणी, देवस्थानम बोर्ड प्रबंधक प्रकाश पुरोहित, बलबीर नेगी मौजूद रहे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button