राष्ट्रीय

बीजेपी की संभागीय बैठक में प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने पदाधिकारियों को लगाई फटकार

भोपाल – बीजेपी कार्यालय में चार संभागों की बारी-बारी बैठक हुई। बीजेपी के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, बीजेपी प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव और वी डी शर्मा ने बैठक ली। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मंत्री और विधायक मौजूद रहे।

आपको बता दें कि सभी विधायकों से वन टू वन चर्चा की गई है। पहले चरण में होशंगाबाद और भोपाल संभाग की बैठक हुई। और उसके बाद इंदौर और उज्जैन संभाग के विधायकों के साथ बैठक हुई।

बताया जा रहा है कि बीजेपी प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव ने बीजेपी जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारियों की बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के सामने पदाधिकारियों को फटकार लगाई है। वहीं निगम मंडल और जिला कार्यकारिणी में हो रही देरी पर भी मुरलीधर राव ने फटकार लगाई है।

दरअसल पी मुरलीधर राव ने साफ शब्दों में कहा कि अगर आपको स्वागत सत्कार का शौक है। तो दूसरे कार्यकर्ताओं को भी यह शौक होगा। बिना किसी कारण के कई योग्य नेता और कार्यकर्ताओं को बेरोजगार किया हुआ है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777