फ्लैश न्यूजविश्‍व

बाइडन और अब्बास ने फोन पर की बातचीत

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

रामल्ला (वेस्ट बैंक) – फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से फोन पर बात कर इजराइल से जारी संघर्ष में हस्तक्षेप करने और इजराइली पक्ष द्वारा फलस्तीन पर हो रहे हमलों को बंद करवाने का आह्वान किया। फलस्तीन की सरकारी समाचार एजेंसी वाफा ने शनिवार को यह जानकारी दी। अब्बास ने अमेरिकी राष्ट्रपति को फोन कर उन्हें फलस्तीनी क्षेत्र में जारी हिंसा के बारे में ताजा जानकारी दी और साथ ही फलस्तीनी लोगों के खिलाफ इजराइली कार्रवाई को रुकवाने का आग्रह भी किया।

फलस्तीनी राष्ट्रपति ने बाइडन से कहा कि जब तक इलाके में इजराइली कब्जा हट नहीं जाता तब तक क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता स्थापित नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि फलस्तीन के लोग शांति चाहते हैं और इस मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता स्वीकार करने के लिए भी तैयार हैं। बाइडन ने भी पश्चिम एशिया में शांति स्थापित करने के लिए हिंसा कम करने पर जोर दिया है।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button