उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

बंगाल की तरह उत्तर प्रदेश में भी होगा खेला- ओमप्रकाश राजभर

लखनऊ – सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को मोतियाबिंद हो गया है। भाजपा डूबती नैया है जिसे मरना हो वह उसके साथ जाए। जिस तरह बंगाल चुनाव में खेला हुआ ठीक उसी तरह 2022 के यूपी चुनाव में खेला होबे। भाजपा काल में लोकतंत्र की हत्या है। चुनाव आयुक्त से कोइ अपेक्षा नही की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि ओवैसी की पार्टी से हमारे मोर्चे में मजबूत गठबंधन है। उनके प्रदेश अध्यक्ष का बयान समझने में थोड़ी गड़बड़ हुई है। उनके बयान के बाद दो बार ओवैसी से मेरी बात हुई है। अखिलेश और शिवपाल की मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि परिवार मिल जाए इससे अच्छी और कोई बात नहीं होगी। 2022 में बीजेपी सत्ता से बेदखल होगी। पंचायत अध्यक्ष के 17 जगह पर जीत गुंडागर्दी का नतीजा है। 2022 में हम आएंगे और इनके अभी बने 17 चेयरमैन को उलट कर रख देंगे।

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि महंगाई के मामले पर भाजपा को मोतियाबिंद हो गया है। भाजपा डूबती नैया है जिसे मरना हो वह उसके साथ जाए। जिस तरह बंगाल चुनाव में खेला हुआ ठीक उसी तरह 2022 के यूपी चुनाव में खेला होबे। भाजपा काल में लोकतंत्र की हत्या है। चुनाव आयुक्त से कोइ अपेक्षा नहीं की जा सकती है। जितने भी गुडां माफिया और दुराचारी है सब भाजपा मे भरे है। भाजपा ऐसी वासिंग मशीन है जिसमें सब क्लीन हो जाते है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर महंगाई व लचर कानून व्यवस्था को लेकर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, जनता का अपार समर्थन मिल गया तो जनहित के मुद्दे को दरकिनार कर दिया। भाजपा मतलब भारतीय झूठ पार्टी का नाम देकर संबोधित किया।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777