राष्ट्रीय

प्रियंका गांधी बोलीं- बीजेपी के सामने नहीं झुकने के कारण लालू पर किया जा रहा है हमला

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा की राजनीति के सामने नहीं झुकने के कारण बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर हमला किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि लालू प्रसाद को न्याय मिलेगा।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, भाजपा की राजनीति का ये अहम पहलू है कि जो भी उनके सामने झुकता नहीं है। उसको हर तरह से प्रताड़ित किया जाता है। लालू प्रसाद यादव पर इसी राजनीति के चलते हमला किया जा रहा है। मुझे आशा है कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।

सीबीआई की विशेष अदालत ने सुबह डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी से जुड़े चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले आरसी 47ए/96 में लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों को मंगलवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत दोषी करार देते हुए जेल भेजने का निर्देश दिया था। तथा इनकी सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए अब 21 फरवरी की तिथि निर्धारित की है।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button