फ्लैश न्यूजसाइबर संवाद

पावन पेशे की पतित राह

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

यह पोस्ट मनीकान्त शुक्ला जी की फेसबुक वॉल से ली गई है। इस पोस्ट को लिखने में उनको हुई पीड़ा को वो इस तरह से दर्शा रहे हैं।

लिखने में जितनी पीड़ा हो रही है, अभिव्यक्ति उतनी दुखदायी है। पत्रकारिता की यह त्रासद दास्तां है। एक दौर था, जब लिखने-पढ़ने वालों का सम्मान होता था। उनके आने का इंतजार होता था। सुबह अखबार पढ़ने की उत्सुकता। दिन की शुरुआत अखबार और खबरों से होती थी। लेखनी से पत्रकार की शिनाख्त।

पर दौर बदला। पेशे ने भी राह बदली। मगर इसके प्रभाव ने प्रवाह को प्रभावित कर डाला। विरले ही पत्रकार इसके असर से बेअसर हो सके। कोई प्रशंसक बना तो कोई आलोचक। समालोचना धर्म से विमुख हो गए। यहां तक गनीमत थी पर इस वॉयरस ने जब असर दिखाना शुरू किया तो चाल से चरित्र तक बदलने लगा। दलाली को कर्म से जोड़ा तो धर्म धिक्कारने लगा।

आईने में अक्स को देखने की हिम्मत नहीं, पर छद्म सिद्धांत का बखान जरूर किया। गरीबों की करुण व्यथा ने कभी व्यथित नहीं किया पर साहबों, बड़े कारोबारियों, नेताओं का ख्याल रखने में खुद बेखबर रहे। न मर्यादा का ख्याल रहा न नैतिकता की परवाह। लॉक डाउन में तो यह पेशा क्रूर हो चला। सत्ता की चरण वंदना में सिद्धांत को ताक पर रख दिया गया है। पर अभी भी वक्त है, यदि पतित से पावन की राह पर न लौटे तो नजरों से गिर जाएंगे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।
1 2 3Next page

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button