पश्चिम बंगालफ्लैश न्यूज

पश्चिम बंगाल में 1 जुलाई तक बढ़ा लॉकडाउन

कोलकाता – पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी सरकार ने कोरोना महामारी के मद्देनजर 1 जुलाई तक प्रतिबंधों को बढ़ाया है। लेकिन कई मामलों में छूट की घोषणा भी की है। उन्होंने ऐलान किया है कि सभी सरकारी कार्यालय 16 जून से 25 फीसदी की उपस्थिति के साथ काम करेंगे। निजी और कॉर्पोरेट कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुले सकेंगे।जिसमें 25 फीसदी से ज्यादा तादाद नहीं होनी चाहिए।

पश्चिम बंगाल में अभी बस और ट्रेन पहले की तरह बंद रहेगी। हालांकि वैक्सीन की दोनों खुराक लेने वाले व्यक्तियों के लिए सुबह पार्क खोल दिए गए हैं। 50 फीसदी की क्षमता के साथ रेस्टोरेंट और बार 12 बजे से शाम 8 बजे तक खुल सकेंगे। इसके अतिरिक्त शिक्षा संस्थान अगले आदेश तक बंद रहेंगे। पहले की मुकाबले प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी भी देखी गई है। हालांकि रविवार को 3,984 व्यक्ति संक्रमित हुए। जबकि 84 मरीजों की मौत हो गई।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777