मनोरंजन

पति की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, इंस्टाग्राम पर शेयर किया यह पोस्ट

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पर लगे आरोपों पर आखिरकार चुप्पी तोड़ी है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली शिल्पा ने अश्लील फिल्मों के मामले में पति की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। आपको बता दें कि राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्मों के कथित निर्माण और ऐप के जरिये उनके प्रदर्शन के आरोप हैं। इसके बाद से सोशल मीडिया पर शिल्पा को ट्रोल किया जा रहा था। और उन पर मीम्स बनाए जा रहे थे।

शिल्पा ने गुरुवार को देर रात अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लेखक जेम्स थर्बर की किताब के एक पेज की तस्वीर पोस्ट की। इस पोस्ट में चुनौतियों से निपटने के बारे में भी बात की गई है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में, शिल्पा शेट्टी ने उद्धरण के उस हिस्से पर प्रकाश डाला। जिसमें लिखा है। “गुस्से में पीछे मुड़कर ना देखें या डर में आगे ना देखें, बल्कि जागरूकता में चारों और देखें।

पोस्ट में आगे लिखा है। हम उन लोगों पर गुस्सा होते है। जिन्होंने हमें चोट पहुंचाई है। जो निराशाएं हमने महसूस की है। जो दुर्भाग्य हमने सहा है। हमेशा इस डर में रहते है। कि हम अपनी जॉब खो सकते है। किसी बीमारी की चपेट में आ सकते है। या किसी अपने की मौत से दुखी हो सकते हैं। हमें जिस स्थान पर रहने की आवश्यकता है, वह यहीं है।

पोस्ट में आगे लिखा है। हम उन लोगों पर गुस्सा होते है। जिन्होंने हमें चोट पहुंचाई है। जो निराशाएं हमने महसूस की है। जो दुर्भाग्य हमने सहा है। हमेशा इस डर में रहते है। कि हम अपनी जॉब खो सकते हैं। किसी बीमारी की चपेट में आ सकते है। या किसी अपने की मौत से दुखी हो सकते हैं। हमें जिस स्थान पर रहने की आवश्यकता है। वह यहीं है।

शिल्पा की इस पोस्ट में जीवन की चुनौतियों के बारे में लिखा है। मैं एक गहरी सांस लेती हूं। यह जानकर कि मैं जीवित रहने के लिए भाग्यशाली हूं। मैं अतीत में चुनौतियों का सामना कर चुकी हूँ। और भविष्य में चुनौतियों का सामना करती रहूंगी। आज मुझे जीवन को लेकर विचलित होने की कोई जरूरत नहीं है। इस पोस्ट से समझा जा सकता है। कि शिल्पा अपने जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं।

गौरतलब है कि राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने 19 जुलाई को पोर्नोग्राफी कंटेंट से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद कुंद्रा को 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। 23 जुलाई को इस केस में आगे की सुनवाई होगी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777