पश्चिम बंगाल

नारद मामले में आरोपी की बात छुपाई – तृणमूल

कोलकाता – तृणमूल कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में हाल में हुए विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरते समय भाजपा उपाध्यक्ष एवं राज्य के विधायक मुकुल रॉय ने अपने शपथपत्र में इस बात को छुपाया कि वह नारद स्टिंग टेप मामले में आरोपी हैं। तृणमूल प्रवक्ता कुणाल घोष ने आरोप लगाया कि एक अन्य भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने अपने हलफनामे में नारद मामले का जिक्र किया। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि किन धाराओं के तहत इसे दर्ज किया गया था।

सीबीआई ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के दो मंत्रियों फरहाद हकीम तथा सुब्रत मुखर्जी, तृणमूल कांग्रेस विधायक मदन मित्रा तथा पूर्व पार्टी नेता शोभन चटर्जी को नारद मामले की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। लेकिन मामले के आरोपियों रॉय और अधिकारी को गिरफ्तार नहीं किया गया। घोष ने कहा ,उम्मीदवार के लिए उसके खिलाफ दर्ज मामलों का हलफनामे में जिक्र करना आवश्यक है। मुकुल रॉय ने अपने हलफनामे में नारद मामले को पूरी तरह छुपाया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777