राष्ट्रीय

धार्मिक कार्यों पर राजनीति न करे कांग्रेस, कमलनाथ पर नरोत्तम मिश्रा का हमला

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

भोपाल – मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में रुद्राक्ष महोत्सव को लेकर की जा रही राजनीति पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कम से कम धर्म के काम मे राजनीति नही करनी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को अगर प्रतिनिधि मंडल बनाने का ही शौक है। तो वह जनहित के मुद्दों के लिए बनाए।

दरअसल मिश्रा ने कहा कि मामले का पटाक्षेप हो चुका है। मुख्यमंत्री पंडित जी से चर्चा कर चुके है। और मेने खुद पंडित से बात की है। पूरा प्रशासन उनके संपर्क में है। पंडित प्रदीप मिश्रा पूरी व्यवस्था से संतुष्ट है। उन्होंने कोई भी परेशानी नही होने की बात कही है। कथा भी अपने भव्य स्वरूप में चल रही है।

इसके बाद कांग्रेस का इस मामले में राजनीति करना उसका हिन्दू धर्म के खिलाफ मानसिकता को ही प्रदर्शित करता है। पंडित जी ने भी कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल से यही कहा है। कि धर्म पर राजनीति नही करे में भी कांग्रेस और कमलनाथ से यही निवेदन करूंगा।

गृह मंत्री ने कहा कि कमलनाथ ने न तो पंडित प्रदीप मिश्रा से खुद बात की ओर न ही वहां गए। तथ्यों की सही जानकारी तक नही ली। बस राजनीति करने के लिए वहां एक प्रतिनिधि मंडल भेज दिया। कमलनाथ को अगर प्रतिनिधि मंडल भेजने का इतना ही शौक है। तो जनहित के मुद्दों पर भेजे जिससे जनता का कुछ भला हो ।

 

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button