देश की पहली महिला एयर मार्शल बनीं थीं डॉ. पद्मावती बंदोपाध्याय
डॉ. पद्मावती बंदोपाध्याय (PVSM, AVSM, VSM, PHS) का नाम भी उन महिलाओं में दर्ज है। जिन्होंने देश की आन बान और शान के लिए इंडियन एयरफोर्स को ज्वाइन किया। डॉ. पद्मावती बंदोपाध्याय ने 1968 में इंडियन एयरफोर्स से जुड़ी थीं।
उन्हें भारतीय वायु सेना की पहली महिला एयर मार्शल बनने का गौरव प्राप्त है। 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान उनकी मेधावी सेवा के लिए विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। उनके अदम्य साहस और देश सेवा के लिए तत्पर रहने वाली महिला के रूप में उन्हें 2020 में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने पद्म पुरस्कार दिया था।
डॉ पद्मावती को पसंद है फर्स्ट रहना
डॉ पद्मावती को हमेशा फर्स्ट रहना पसंद था। वह एयरोस्पेस मेडिकल सोसायटी की फेलो बनने वाली प्रथम महिला थी। उत्तरी ध्रुव पर वैज्ञानिक शोध करने वाली तथा 1978 में रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज पाठ्यक्रम पूरा करने वाली वह पहली महिला सशस्त्र बल अधिकारी बनीं. 2002 में एयर वाइस मार्शल पद पर पदोन्नत होने वाली भी वह पहली महिला थी।
दुनिया के पहले दंपत्ति जिन्हे एक साथ मिला विशिष्ट सेवा पदक
डॉ पद्मावती बंदोपाध्याय और उनके पति एस एन बंदोपाध्याय दुनिया के ऐसे पहले दंपत्ति हैं। जिन्हें विशिष्ट सेवा पदक एक ही दिन एक साथ दिया गया। वही 2020 में डॉक्टर पद्मावती बंदोपाध्याय को पद्मश्री सम्मान मिला। डॉक्टर पद्मावती का नाम महिलाओं के सशक्तिकरण की एक प्रतीक के रूप में है।
लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड से हो चुकी हैं सम्मानित
डॉ पद्मावती बंदोपाध्याय को विशिष्ट सेवा पदक , अति विशिष्ट सेवा पदक और राष्ट्रपति सम्मान पदक सहित देश दुनिया के करीब एक दर्जन से ज्यादा सम्मान मिल चुके हैं. 2014 में उन्हें लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड ने वूमेन ऑफ द ईयर चुना था। उन्होंने भारत-पाक युद्ध 1971 और कारगिल युद्ध में भी हिस्सा लिया था इसके लिए उन्हें विशिष्ट सेवा पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है



