पश्चिम बंगाल

तृणमूल कांग्रेस के आशीष बनर्जी चुने गए बंगाल विधानसभा के उपाध्यक्ष

कोलकाता – तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक आशीष बनर्जी को शुक्रवार को निर्विरोध रूप से पश्चिम बंगाल विधानसभा का उपाध्यक्ष चुन लिया गया।

आशीष बनर्जी 2001 से लगातार विधायक है। और पिछली सरकार में वह कृषि मंत्री थे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रामपुरहाट से विधायक आशीष की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह एक शानदार वक्ता है। और सभी राजनीतिक दलों के लोग उनका सम्मान करते हैं।

इससे पहले विधानसभा में राज्यपाल जगदीप धनखड़ के भाषण के दौरान भारतीय जनता पार्टी के विधायक हंगामा करते हुए आसन के समक्ष आ गए और बाद में सदन की कार्यवाही का बहिष्कार किया।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777