फ्लैश न्यूजविश्‍व

जी-7 वर्चुअल मीटिंग-अफगान के हालात पर जो बाइडेन और बोरिस जॉनसन ने की बात

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से सोमवार को फोन पर बातचीत की। इस दौरान इन दोनों की चर्चा का मुख्य बिंदु अफगानिस्तान रहा। दोनों राष्ट्रप्रमुखों ने अफगानिस्तान में चल रहे अभियान पर अपनी राय रखी। उन्होंने अफगानिस्तान में अपने नागरिकों, स्थानीय स्टाफ और अन्य अक्षम अफगान नागरिकों को वहां से बचाकर लाने की रणनीति पर चर्चा की। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। बता दें कि 24 अगस्त को होने वाली जी-7 की वर्चुअल मीटिंग के होस्ट जो बाइडेन ही हैं। इस दौरान अफगानिस्तान के हालात पर चर्चा होनी है।

अफगान पॉलिसी पर कॉमन अप्रोच की बताई जरूरत
व्हाइट हाउस के मुताबिक इस बातचीत के दौरान जो बाइडेन और बोरिस जॉनसन ने 24 अगस्त को होनी वाली जी-7 की वर्चुअल मीटिंग के बारे में भी बात की। दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान के हालात से निपटने के लिए आपसी सहयोग और कॉमन अप्रोच के बारे में चर्चा की। साथ ही अफगानिस्तान की पॉलिसी पर मिलकर काम करने पर भी जोर दिया। गौरतलब है कि बाइडेन प्रशासन अफगानिस्तान से अमेरिकी फौजों को निकालने को लेकर कड़ी आलोचना से गुजर रहा है।

अपने लोगों को निकालने में जुटे हैं सभी
बता दें कि अमेरिकी फौजों की अफगानिस्तान से वापसी की तारीख तय होने के बाद से ही तालिबान लगातार हमलावर हो गया। इसके बाद देखते ही देखते तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा भी कर लिया। इसके बाद से लगातार अफगानिस्तान में हालात खराब हैं। बड़ी संख्या में लोग देश छोड़कर भागने के लिए तैयार हैं। वहीं अमेरिका सहित कई देशों के लोग अपने-अपने नागरिकों और अधिकारियों को वहां निकालने में जुटे हुए हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button